मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अलीगढ़ आएंगे। यहां पर प्रशासनिक अफसरों के साथ कलक्ट्रेट में एक घंटे समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद बरौली के विधायक ठा. जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में प्रिंस पैलेस छेरत जाएंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अफसर शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.05 बजे एएमयू परिसर में हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद सीएम कार से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलक्ट्रेट में सुबह 11.15 से लेकर 12.15 तक अफसरों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद 12.25 पर कलक्ट्रेट से एएमयू के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 12.35 बजे एएमयू हेलीपैड से राजकीय हेलीकाप्टर से प्रिंस पैलेस छेरत में बनाए गए हेलीपैड पर सीएम जाएंगे। प्रिंस पैलेस छेरत में बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह बेटे के तिलक समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे से 1.20 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर 1.30 बजे प्रिंस पैलेस छेरत के हीलैपेड से सीएम ग्रास्टन गंज कोटद्वार उत्तराखंड के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक और तिलक समारोह में सीएम करीब अलीगढ़ ढाई घंटे रुकेंगे। पुलिस प्रशासन ने सीएम के आने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। देररात तक विभाग ब्योरा एकत्रित करने में जुटे रहे। मुख्यमंत्री के अलावा बरौली विधायक जयवीर सिंह के बेटे के तिलक समारोह में कई कैबिनेट, राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार, दर्जा प्राप्त, अध्यक्ष सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






