यूपी में होमगार्ड को आयुष्मान की तर्ज पर कैशलेस इलाज मिलेगा, नई भर्ती को गृह जिले में तैनाती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के करीब 70,319 होमगार्ड जवानों को आयुष्मान भारत की तर्ज पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। हर थाने में होमगार्ड जवानों के लिए अलग से कमरा भी आरक्षित होगा, जहां वो यूनिफॉर्म और जरूरी कागजात आदि सुरक्षित रख सकेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये ऐलान शनिवार को आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय मैदान में होमगार्ड विभाग के 63 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में करते हुए विभागीय मंत्री और अफसरों से कहा कि वह प्रस्ताव भेजें। सरकार आगे लागू कराएगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के विशिष्ट, सराहनीय सेवा पदक विजेता अफसर और कर्मचारियों को पदक देकर सम्मानित भी किया।

नई भर्ती को गृह जिले में तैनाती: सीएम ने कहा कि पुलिस बल में करीब दो लाख कार्मिकों की भर्ती पूरी हो चुकी है। 45 हजार होमगार्डों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। हर जवान को गृह जिले में नियुक्ति मिलेगी। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाकुंभ 2025 में 14 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों ने सराहनीय काम किया। विभाग वेबसाइट, होमगार्ड मित्र ऐप के जरिए पारदर्शी, डिजिटल व्यवस्था विकसित कर रहा है, जिसके द्वारा उपस्थिति, ड्यूटी भत्ता, यूनिफॉर्म भुगतान की जानकारी दी जा रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment