24 करोड़ से बनेगा मॉडल कंपोजिट स्कूल, पढ़ेंगे 2000 विद्यार्थी

primarymaster.in


 फतेहपुर मंडाव के कमलसागर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के भूखंड पर सात एकड़ भूमि पर 30 कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था भी शासन से पहले ही नामित हो चुकी है। योजना के तहत इस विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ 2000 छात्र- छात्राओं को शिक्षा मिलेगी।

जिला समन्यवक निर्माण अजित कुमार तिवारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 57 परिषदीय स्कूलों को मुख्यमंत्री मॉडल अभ्युदय विद्यालय के रूप में चयनित किए गए हैं। इसके लिए सभी जिलों से स्कूलों का प्रस्ताव मांगा गया था जिनके पास पांच से दस एकड़ जमीन थी। इसमें मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलसागर का प्रस्ताव भेजा गया था। योजना के तहत विद्यालय के सात एकड़ भूखंड पर निर्माण कार्य होगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर प्री प्राइमरी, कक्षा एक से लेकर इंटर तक की कक्षाएं अलग-अलग संचालित की जाएंगी। इसके लिए इन स्कूलों में 30 कक्षा कक्षों का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें लगभग 2000 छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की व्यवस्था होगी। विद्यालय में विज्ञान वर्ग, गणित, वाणिज्य व कला वर्ग की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। विद्यालय में शिक्षण भवन के साथ ही बच्चों के लिए खेल मैदान भी तैयार किया जाएगा। इसमें डिजिटल एजुकेशन की भी व्यवस्था की जाएगी। बताया कि करीब 24 करोड़ रुपये विद्यालय के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को सौंपी गई है।

24 करोड़ से बनेगा मॉडल कंपोजिट स्कूल, पढ़ेंगे 2000 विद्यार्थी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment