उत्तर प्रदेश के इस इलाके में होने वाली है बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

primarymaster.in

Updated on:


 UP Weather : उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है।

उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में एक्टिव मॉनसून की स्थिति रहने वाली है। इसके चलते उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा, 30 जुलाई से पूर्वी भारत के राज्यों में भारी की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत से बहुत भारी बारिश हुई, जबकि विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, कोकंण और गोवा में भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी और मध्य भारत के राज्यों में अगले पांच दिनों तक मध्यम बारिश होने वाली है। इसके अलावा, आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश, विदर्भ में 28 जुलाई, गुजरात में 28 व 29 जुलाई, सौराष्ट्र और कच्छ में 29 जुलाई, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 28 जुलाई और एक अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ में 29, 31 जुलाई, एक अगस्त, छत्तीसगढ़ में 28-30 जुलाई और एक अगस्त, कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 29-31 जुलाई, सौराष्ट्र और कच्छ में 28 और 30 जुलाई, गुजरात में 30 जुलाई से एक अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। इसी दौरान पूर्वी राजस्थान में 28 और 29 जुलाई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई, उत्तराखंड में 31 जुलाई और एक अगस्त को बहुत भारी बारिश होगी।

उत्तर प्रदेश के इस इलाके में होने वाली है बहुत भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment