बिहार में ‘शिक्षक समूह’ के कार्यों को एनसीईआरटी ने सराहा

primarymaster.in


 पटना। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने ‘शिक्षक समूह’ टीचर्स ऑफ बिहार के शिक्षकों के काम की सराहना की है। इस समूह से बिहार के सरकारी स्कूलों के करीब दो लाख शिक्षक जुड़े हैं। उनमें से करीब 50 हजार अपने-अपने स्कूलों में अभिनव प्रयोग कर रहे हैं। एनसीईआरटी ने अन्य राज्यों को भी शिक्षकों के ऐसे समूह बनाने को कहा है, ताकि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के नवाचार को पहचान मिले। 

एनसीईआरटी ने 26 जुलाई को लर्निंग प्रोफेशनल लर्निंग कम्यूनिटी विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें टीचर्स ऑफ बिहार के शिक्षक भी जुड़े थे। मौके पर एनसीईआरटी ने टीचर्स ऑफ बिहार की तारीफ की। एनसीईआरटी ने बिहार के ऐसे शिक्षकों के वीडियो भी मांगे हैं। इन वीडियो को

एनसीईआरटी की वेबसाइट पर डाला जाएगा। कभी सीटी बजाकर स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना तो कभी उन्हें ईमानदारी की सीख देना, जैसे नायाब काम टीचर्स ऑफ बिहार से जुड़े शिक्षक करते हैं। माध्यमिक विद्यालय बांका की शिक्षिका रूबी कुमारी के पढ़ाने का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसको शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आनंद महिंद्रा जैसे कई नामी लोगों ने साझा किया।

Bihar news: बिहार में ‘शिक्षक समूह’ के कार्यों को एनसीईआरटी ने सराहा

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment