लखनऊ। प्राथमिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ मंगलवार को एनएसयूआई की प्रदेश इकाई सड़कों पर उतरी। प्रदेश कांग्रेस के छात्र संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार आदेश वापस नहीं लेती है तो आंदोलन और भी बड़ा किया जाएगा। सरकार के आदेश का विरोध करने के लिए एनएसयूआई के छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। बीच रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA