जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर :
राज्य के सभी जिलों में बेंच डेस्क, सबमर्सिबल, प्री फैब स्ट्रक्चर, बैग, थाली की आपूर्ति, स्कूलों की मरम्मति के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला हुआ है। जिसकी सीबीआइ से जांच होनी चाहिए। उक्त बातें परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर व्रजवासी ने संवाददाता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए अपनी नौकरी कुर्बान कर दी, लेकिन झुके नहीं। शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए जान भी देनी होगी तो तैयार हैं। आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी जान लेना चाहते थे, नहीं ले सके तो नौकरी ले ली। कहा, पूर्णिया में प्रत्येक वर्ग कक्ष
में 33 हजार रुपये का फर्जी स्टीमेट बनाकर बिजली वायरिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की लूट हुई है। जो वाउचर ट्रेजरी में भेजे गए उस पर प्रधानाध्यापकों के हस्तारक्षर फर्जी हैं। एक-एक वाउचर की जांच होगी तो सभी घोटाला सामने आ जएगा।
पूरे राज्य में प्रदर्शन : इस दौरान बर्खास्तगी वापस करने की मांग की गई है। कहा गया कि एप से हाजिरी को वापस नहीं लिया गया तो राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल प्रदर्शन होगा। संवाददाता सम्मेलन में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद यादव, औरंगाबाद जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह आदि थे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





