सात साल में आरक्षित वर्ग को 60 फीसदी नौकरियां दींयोगी

primarymaster.in


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंच से विपक्ष को ललकारा। खासतौर से सपा उनके निशाने पर रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालिया लोकसभा चुनाव में ओबीसी को गुमराह किया गया। सपा उन्हें लड़वा रही है।

मुख्यमंत्री ने मोर्चा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर दुष्प्रचार करने वालों की हकीकत बताएं। समाज के लोगों को बताएं कि चार बार की सरकार में सपा ने कितने एससी-ओबीसी को नौकरी दी और सात साल में भाजपा सरकार ने कितनी दीं। हमने सात साल में 6.5 लाख नौकरियां दीं, इसमें से 60 फीसदी नौकरियां ओबीसी और दलित समाज के लोगों को दी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोई समाज अपने स्व का बोध खोता है तो पहचान का संकट खड़ा होता है। ऐसा ही षडयंत्र पिछड़े समाज के साथ कुछ राजनैतिक दल कर रहे हैं।

सात साल में आरक्षित वर्ग को 60 फीसदी नौकरियां दींयोगी

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment