जासं, सिवान : सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों की एक अगस्त से शुरू होने वाली काउंसिलिंग को लेकर जिले में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। काउंसिलिंग के लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में नौ टेबल लगाए जाएंगे। काउंटरों पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ पर्यवेक्षक व डाटा इंट्री आपरेटर की प्रतिनियुक्ति करते हुए पत्र भी जारी कर दिया गया है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय निकाय के प्रथम सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष की एक अगस्त से काउंसिंलिंग होनी है। काउंसिलिंग में सात हजार 943 शिक्षक शामिल होंगे।
अलग-अलग वर्गों के शिक्षकों की निर्धारित तिथि को होगा सत्यापन:
सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षकों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए तिथि और टाइम स्लाट भी निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार
कला नबंधन एवं परामर्श कन्द्र
प्रवेश द्वार
जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र जागरण
ही संबंधित शिक्षक निर्धारित काउंटर
पर सत्यापन कराएंगे। प्रतिदिन पांच पालियों में होगा सत्यापन प्रतिदिन पांच पालियों में प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई- शिक्षा कोष के माध्यम से स्लाट की जानकारी मिल जाएगी। मुख्यालय स्तर से जारी स्लाट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्रमाण पत्रों का सत्यापन सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक होगा। इसके लिए पहला स्लाट सुबह नौ बजे से 10.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं दूसरा स्लाट 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, तीसरा स्लाट दोपहर 12 से 1.30 बजे
तक निर्धारित किया गया है। जबकि चौथा स्लाट 1.30 बजे से तीन बजे तक और पांचवा स्लाट तीन बजे से 4.30 बजे तक रहेगा।
सत्यापन के दौरान लाना होगा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज : डीपीओ स्थापना अवधेश कुमार ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच भी होगी। वहीं प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए स्वयं उपस्थित होना होगा। इसके लिए शिक्षक अभ्यर्थियों को मूल जाति प्रमाण पत्र, मूल दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मूल आधार कार्ड, नियोजन पत्र, मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, स्नातक उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, स्नातकोत्तर उत्तीर्णता प्रमाण पत्र, डीएलएड, बीएड प्रमाण, दक्षता, बीटेट, सीटेट, एसटेट प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से जारी साक्षमता परीक्षा का मूल प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज तीन फोटो के अलावा बैंक अकाउंट नंबर के साथ कैंसिल चेक भी देना होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



