पॉलिटिकल रिपोर्टर | पटना
भविष्य में होने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अब 3 की जगह 5 मौके देगा। इससे 2.50 लाख अभ्यर्थियों को सीधा फायदा होगा। ये वैसे अभ्यर्थी हैं जो शिक्षक नियुक्ति की तीनों परीक्षाओं में पास नहीं हुए। अब ये टीआरई-4 और टीआरई-5 में भी बैठ सकेंगे। अभी तक टीआरई में अभ्यर्थियों को केवल 3 मौके मिलते थे, अब दो अवसर बढ़ा दिए गए है।
शिक्षा विभाग में करीब 1.60 लाख शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली होनी है। शिक्षक नियुक्ति परीक्षाओं के जरिए इन्हें भरा जाना है। अभी तीन लाख अभ्यर्थी टीआरई में शामिल होने की अर्हता रखते हैं। इसमें वे भी हैं जिन्होंने टीआरई के पहले तीनों अवसरों का इस्तेमाल कर लिया है। अब ऐसे अभ्यर्थियों को आगे होने वाली शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में दो मौके और मिलेंगे। यहां बता दें कि राज्य सरकार ने मार्च में भर्ती नियमावली में संशोधन कर दिया है। पहले चरण में हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा में जो नियमावली प्रभावी थी उसमें तीन मौका देने का ही जिक्र था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



