काकोरी, भरोसा स्थित अपर प्राइमरी कम्पोजिट स्कूल में कक्षा एक से आठ के करीब 339 बच्चे नामांकित हैं। यहां पांच कमरे के भवन में लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, एआई लैब गणित एवं विज्ञान लैब, स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं। बच्चों के लिए ओपेन जिम और जिला स्तरीय स्पोर्ट कॉम्पलेक्स,झूले की सुविधा उपलब्ध है। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि शासन के निर्देश पर शहर के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास समेत दूसरी सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं ताकि बच्चों को पढ़ाई को अच्छा माहौल मिल सके। स्कूल में कंप्यूटर,आईसीटी, साइंस एंड मैथ व एआई लैब,लाइब्रेरी,मल्टीपर्पज हॉल बनाया है। विभाग और स्वयं सेवी संस्था की मदद से सभी स्मार्ट कक्षाओं में इंटरएक्टिव बोर्ड समेत उपकरण हैं।
भरोसा कम्पोजिट स्कूल को शासन के निर्देश पर मॉडल स्कूल की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां कक्षा एक से आठ तक सभी स्मार्ट क्लास हैं। जल्द ही उदघाटन किया जाएगा।
श्याम किशोर तिवारी, एडी बेसिक
“Stay updated with the latest Basic Shiksha News, UPTET , teacher recruitment updates, study resources, and exclusive on platforms like PRIMARY KA MASTER, SHIKSHAMITRA, and UpdateMarts by updatemarts.com website. Get instant news by updatemarts portal.
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA