स्कूल से घर जा रही कक्षा सात की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

primarymaster.in

Updated on:


 फखरपुर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर जा रही कक्षा सात की छात्रा का अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म किया। युवक के चंगुल से छूटकर छात्रा घर पहुंची और स्वजन से अपने साथ हुई हैवानियत को बताया। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

शुक्रवार को क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ रही कक्षा सात की छात्रा छुट्टी के बाद घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक अज्ञात युवक ने उसको जबरन पकड़ लिया। उसका अपहरण कर गन्ने के खेत में घसीट ले गया और दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ता देख युवक उसे खेत में छोड़कर भाग गया। किसी तरह वह घर पहुंची। बेटी की हालत देख परिवारजन हतप्रभ रह गए। परिवारजन तत्काल उसे अस्पताल ले गए, लेकिन लोक लाज के भय से वे पुलिस में शिकायत करने की जगह घर वापस लेकर चले गये। पीड़ित छात्रा के माता-पिता मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी समाज सेविका किरन बैस को हुई तो शनिवार को वे पीड़िता के घर पहुंची और मामले की

जानकारी करने के बाद वे छात्रा के माता-पिता के साथ फखपुर थाने पहुंची और अज्ञात युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र के माता ने अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दिया है मुकदमा दर्ज कर आरोपित की पहचान करने के साथ उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

किशोरी के साथ दुष्कर्म

 भिनगा (श्रावस्ती) : भिनगा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रात में शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान गांव का ही युवक पहुंच गया और पीछे से उसे पकड़ लिया। युवक किशोरी को जानमाल की धमकी देते हुए अपने घर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घर में ही उसे रात भर बंधक बनाए रखा। सुबह शक के आधार पर किशोरी के घर वालों ने उसे आरोपित के घर से बरामद किया। पीड़िता ने रो-रोकर पूरी बात परिवार के लोगों को बताई। भिनगा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

स्कूल से घर जा रही कक्षा सात की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment