बेसिक का होता तो लंबी दूरी का समस्त मिसाइल एक साथ टारगेट हिट करती
आगरा। तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का नजारा शनिवार को अलग दिखा। फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई के दौरान दरोगा वाट्सअप पर व्यस्त दिखे तो कई विभागों के अधिकारी सोते नजर आए। एडीए के एक सहायक अभियंता का सोते हुए का वीडियो तक वायरल हो गया। फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई के समय दरोगा और इन अधिकारियों को सजग रहना चाहिए। इनकी उदासीनता की वजह से ही शिकायतों के निस्तारण में विलंब हो जाता है और फरियादी तहसील के चक्कर लगते नजर आते हैं। वहीं पूर्व में भी ऐसे अधिकारियों को चेतावनी दी जा चुकी है। शनिवार को 175 शिकायतों में से 14 का निस्तारण किया गया।
शाखीपुरम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विद्या प्रसाद राज ने शिकायती पत्र में कहा कि नगर निगम का शिकायत का टोल फ्री नंबर खराब है। डूडा के आवास शाखीपुरम में एलईडी स्ट्रीट लाइट खराब है, उसे बदला जाए। लाइट खराब होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हो रही है। रवि गुप्ता ने संजय प्लेस शहीद स्मारक के पास जलभराव की समस्या को उठाया कहा कि उनकी दुकान के सामने बिना बारिश के भी जलभराव रहता है, दुकान के आगे दस मीटर अंडरग्राउंड नाली को यदि साफ करा दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। बरौली गूजर डौकी निवासी नेमीचंद ने अवैध कब्जा की शिकायत की। कहा कि थानाध्यक्ष डौकी को आदेशित कर अवैध कब्जा हटवाया जाए। विचपुरी निवासी गरीबा खान ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की मांग की। बरारा निवासी कन्हैया लाल ने शिकायत की कि कई माह से विभागों के चक्कर लगा रहे हैं, उसके बाद भी वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। ताजनगरी फेस वन में अवैध निर्माण का मामला भी उठा। एसडीएम सदर कृष्ण कुमार सिंह ने राजस्व, पुलिस, बिजली, पानी, सड़क, सौवर, कब्जा, चक रोड आदि की 175 शिकायतों को सुना।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






