साढ़े सात लाख बच्चों को ड्रेस और बैग का पैसा जल्द – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ, । परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे साढ़े सात लाख बच्चों को जल्द ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा व बैग इत्यादि की धनराशि भेजी जाएगी। जिलों में इन बच्चों के अभिभावकों के आधार कार्ड व बैंक खाते के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। हफ्ते भर में दो चरणों में इन बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200-1200 रुपये की धनरााशि भेजी जाएगी।

परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे कुल 1.40 करोड़ विद्यार्थियों में अभी तक 1.23 करोड़छात्रोंके अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजी गई

है। बाकी बचे विद्यार्थियों में साढ़े सात लाखछात्रों का सत्यापनका काम पूराकर लिया गया है। जिलों में अभिभावकों की ओर से आधार कार्ड व बैंक खाते की जानकारी दिए जाने में देरी हुई। तमाम अभिभावक ऐसे थे जिनके बैंक खाते आधार नंबर से लिंक नहीं थे। शिक्षकों ने घर-घर जाकर इन अभिभावकों के बैंक खातेको आधार कार्डसे जुड़वाया। इसके बाद जिला स्तर पर सूची बनाकर बेसिक शिक्षा निदेशालय को भेजी गई और उसका ऑनलाइन सत्यापन कराया गया। अभी 10 लाख विद्यार्थी ऐसे बचे हैं जिनके अभिभावकों ने जो आधार कार्ड व बैंक खाते की जानकारी दी है, वह सही नहीं है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment