ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के आसपास के 10 परिषदीय स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षु आधुनिक शिक्षण कौशल के जरिए वैज्ञानिक तरीके से शिक्षण कार्य करेंगे।
जिले में 1357 परिषदीय और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और यहां शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के आसपास वाले 10 परिषदीय स्कूलों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इन विद्यालयों में डायट के डीएलएड प्रशिक्षुओं के आधुनिक शिक्षण कौशल के जरिए वैज्ञानिक तरीके से शिक्षण कार्य करेंगे। ताकि, डीएलएड प्रशिक्षु अधिक से अधिक दक्ष शिक्षक बन सकें। इसके लिए चयनित स्कूलों को प्रयोगशाला विद्यालय (लैब स्कूल) के रूप में चिह्नित होंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार परिषदीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में संचालित करने का उद्देश्य स्कूलों के विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर सुधारना, उनकी जरूरतों के अनुरूप शिक्षण कार्य तैयार किए जाएंगे। खेल विधि के माध्यम से रुचिपूर्ण शिक्षा दी जाएगी। लैब स्कूल के रूप में चिह्नित होने वाले विद्यालयों में प्राथमिक और कंपोजिट दोनों प्रकार के विद्यालय रहेंगे। शासन के निर्देश पर जनपद में ऐसे 10 विद्यालयों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शासन के निर्देश पर 10 परिषदीय स्कूलों को चिह्नित करके आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा। इससे विद्यालय में विद्यार्थियों को कई सुविधाएं भी मिलेंगी। – जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी प्राचार्य
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA


