लखनऊ। मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की परीक्षाओं में फेल होने या गैर हाजिर रहे छात्र-छात्राओं की कंपार्टमेंट परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में करीब 312 छात्र-छात्रा शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए दो परीक्षा केंद्र तय किये गए हैं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम) की परीक्षाओं में 8440 परीक्षार्थी फेल हो गए थे। वहीं तमाम छात्र-छात्राएं किन्ही वजहों से सभी परीक्षाओं में शामिल नही हो पाए थे। मदरसा बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को पास होने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया है। अधिकतम दो विषय में फेल हुए या दो विषय में किसी कारणवश गैर हाजिर रहे करीब 312 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने बताया कि परीक्षा की तिथि 16 दिसंबर तय की गई हैं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए लखनऊ के दारुल उलूम वारसिया और मेरठ के दारुल उलूम अरबिक कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




