शिक्षिका ने सहकर्मी पर लगाया अभद्रता का आरोप – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

अमेठी सिटी। रमाबाई अंबेडकर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ढेमा में तैनात सहायक अध्यापिका अनुराधा पटेल ने सहकर्मी सहायक अध्यापिका एकता त्रिपाठी पर अभद्र भाषा, गालीगलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत शिक्षा निदेशक माध्यमिक तक पहुंचने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।

अनुराधा पटेल ने बताया कि उनके पति प्रयागराज में प्रवर्तन निदेशालय में कार्यरत हैं। इस कारण प्रधानाचार्य की सहमति के बाद वह अपने साढ़े तीन वर्षीय बेटे को विद्यालय लाती हैं। आरोप है कि 21 नवंबर को खेलते समय बच्चे से एकता का मोबाइल गिर गया। इस पर एकता ने बच्चे और अनुराधा के लिए अनुचित भाषा का प्रयोग किया।

26 नवंबर को बेटे की तबीयत बिगड़ने पर अनुराधा कुछ समय के लिए घर गईं। लौटने पर कता ने उनका वीडियो बनाने का प्रयास किया। आपत्ति जताने पर धक्कामुक्की की स्थिति बनी। अनुराधा का कहना है कि इस दौरान उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। अनुराधा ने यह भी कहा है कि शाम को एकता के पति ने उनके पति से फोन कर गालीगलौज की और नौकरी छीनने व जान से मारने की धमकी दी। एकता का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। उल्टा अनुराधा ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी वीडियो उनके पास है। अनुराधा प्रतिदिन स्कूल से जल्दी चली जाती हैं। उन्होंने टोका, इसलिए उनके खिलाफ शिकायत की गई।

डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रधानाचार्य रत्नेश सिंह, डॉ. फूलकली और डॉ. अनुज कुमार की तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment