एमडीएम धनराशि डकारने वालों पर बीएसए सख्त – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

सुलतानपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की हाजिरी 70 प्रतिशत से अधिक दिखाकर एमडीएम की धनराशि डकारने वालों के खिलाफ बीएसए सख्त हो गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता ने जिले के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं सभी जिला समन्वयकों को स्कूलों का निरीक्षण कर संख्या का मिलान करते हुए आख्या देने का निर्देश दिया है। बीएसए की इस कार्रवाई से एमडीएम का फर्जीवाड़ा करने वाले प्रधानाध्यापकों के बीच खलबली मची है।

बीएसए ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि जिले के कतिपय प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक की ओर से बच्चों की वास्तविक उपस्थिति एमडीएम पंजिका में अंकित नहीं की जा रही है। साथ ही छात्रों को

मीनू के अनुसार बुधवार को दूध एवं सोमवार को फल भी वितरित न करते हुए एमडीएम पंजिका में संख्या अंकित की जा रही है। जो की विपरीत है। इस प्रकार अनियमित ढ़ग से उपस्थिति अंकित कर प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान की ओर से विभागीय नियमों के विपरीत कार्य करते हुए सरकारी धन का दुरुपयोग करने का प्रयास किया जा रहा है। जो अनियमितता (धन गबन) की श्रेणी में आता है। इसके क्रम में सभी को निर्देशित किया गया है कि जिन विद्यालयों में 70 प्रतिशत से या उससे अधिक छात्रों का अंकन एमडीएम पंजिका में दर्शाया जा रहा है। उन विद्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए विद्यालय में उपस्थिति वास्तविक छात्रों के अनुसार मिलान करना सुनिश्चित करें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment