एडेड स्कूलों के छात्रों को भी रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रदेश के चार हजार से अधिक अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लाखों छात्रों को अब कौशल विकास प्रशिक्षण का लाभमिलेगा। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल यह लाभ केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को दिया जा रहा था।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, फैशन डिजाइनिंग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है

इसके लिए विद्यालयों में स्किल लैब भी स्थापित की गई हैं, ताकि छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान मिल सके।

हाल ही में व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि अब एडेड विद्यालयों के छात्रों को भी इस योजना में शामिल किया जाए। मिशन को इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को रोजगार के लिए कौशल उपलब्ध कराया जा सके। इंटरमीडिएट के बाद छात्रों के पास एक अतिरिक्त कौशल की डिग्री होगी, जिससे वे नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment