लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने उप सचिव आनंद कुमार सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग को वापस भेज दिया है।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उप सचिव आनंद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से सचिवालय प्रशासन विभाग को समर्पित करने का आदेश जारी कर दिया। शर्मा ने उपसचिव को तत्काल बेसिक शिक्षा विभाग के उप सचिव का कार्यभार छोड़कर सचिवालय प्रशासन विभाग में योगदान देने के निर्देश जारी किए। बताया जाता है की आनंद कुमार सिंह के खिलाफ लगातार कई शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




