शिक्षिकाओं के बीच विवाद मामले में सहायक वित्त लेखाधिकारी ने बनाया था दबाव – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

अलीगढ़,। गोंडा रोड स्थित सदलपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच विवाद मार्च से शुरू हुआ था। चर्चा यह भी रही कि अलीगढ़ में एबीएसए रह चुके श्याम कुमार की पत्नी का पक्ष में सहायक वित्त लेखाधिकारी द्वारा समय समय पर दबाव डाला जाता था। यहां तक कि वेतन रोकने और वित्तीय अधिकारी छीनने की भी धमकी दी जाती थी। गुरुवार को शिक्षिका की मौत के बाद एक नाम विभाग में चर्चाओं का विषय रहा। वह नाम था सहायक वित्त लेखाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार का। बताया जा रहा है कि पूजा चौधरी के स्कूल में ज्वाइंनिंग के बाद इंचार्ज अध्यापक पद को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

पूजा चौधरी पति पूर्व में एबीएसए के पद पर अलीगढ़ में सेवा दे चुके हैं। वर्तमान वह बुलंदशहर जनपद में तैनात हैं। एबीएसए होने के नाते विभागीय अधिकारी सहायक अध्यापिका पूजा चौधरी के पक्ष में अधिक रहते थे। मार्च में सहायक वित्त लेखा अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने अधिकारी न होते हुए भी विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने शिक्षिका को इंचार्ज अध्यापिका पद को छोड़ने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं पद नहीं छोड़ने पर वेतन रोकने और वित्तीय अनियमितता का भी डर दिखाया गया। जिसके बाद से मृतक शिक्षिका अधिक दबाव में थी। आए दिन दोनों शिक्षिकाओं के बीच विवाद होता रहता था। विवाद में रोका गया था पांच माह का वेतन आए दिन दोनों शिक्षिकाओं के बढ़ते विवाद के कारण स्कूल का कार्य प्रभावित होने लगा। पोर्टल पर सही जानकारी, समय पर विद्यालय नहीं खुलने पर बच्चों की पढ़ाई बाधित होने लगी। जिसके देखते हुए विभाग द्वारा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का वेतन मार्च माह से जुलाई माह तक रोक दिया गया। मृतक शिक्षिका को वेतन के लिए विभाग और उच्चाधिकारियों से गुहार लगानी पड़ी। जिसके बाद वेतन जारी हो सका। मुझे निरीक्षण करने का अधिकार है। महानिदेशक द्वारा मुझे निरीक्षण करने के लिए वाहन सुविधा दी गई है। मेरे द्वारा 216 विद्यालयों का निरीक्षण कर प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट किया गया है। ज्ञानेंद्र कुमार, एएओ बेसिक शिक्षा विभाग, अलीगढ़

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment