यूपी को शीतलहर ने जकड़ा तेजी से लुढ़का रात का पारा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


कानपुर/लखनऊ, हिटी। शीतलहर ने उत्तर प्रदेश को जकड़ लिया है। कानपुर की रात पांच डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे सर्द रही। यह सामान्य से लगभग पांच डिग्री कम है। इटावा में 5.6, मुजफ्फरनगर में 5.8 और बाराबंकी-अयोध्या में 6.0 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सर्दी से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी।

लगातार चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाएं, बीच-बीच दक्षिण पश्चिमी हवाओं के कारण रात-दिन सर्दी बनी हुई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। कानपुर नवंबर के बाद दिसंबर में भी सबसे सर्द रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में भले ही मामूली उतार-चढ़ाव बना रहे लेकिन सर्दी में कोई खास कमी नहीं आएगी। कभी दिन तो कभी रात में सर्दी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिमी हवा का जोर अभी तक बना हुआ है। बर्फीली हवाएं आने से ठिठुरन बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ अभी तक हल्के बने हुए हैं।

शोपियां में पारा शून्य से 6.4 डिग्री नीचे पहुंचा

श्रीनगर। पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम पारा माइनस में आ चुका है। शोपियां माइनस 6.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। पुलवामा पंपोर में माइनस 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है। पंजाब में फरीदकोट का पारा 2.5 डिग्री तो हरियाणा के नारनौल में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment