एसआईआर की निगरानी को चार आईएएस तैनात – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ, प्रसं। एसआईआर के कार्यों की निगरानी के लिए केंद्र सरकार की ओर से चार आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। यह अपने मंडलों के जिलों में विशेष रोल पर्यवेक्षक के रूप में कार्यों की निगरानी करेंगे। वहीं दूसरी ओर 17.7 प्रतिशत गणना प्रपत्र अभी तक मतदाताओं से संग्रह नहीं हो सकेंगे और 30 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निखिल गजराज को सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद व अलीगढ़ मंडल, जावड़ी वी नागा सुब्रमण्यम को लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी, चित्रकूट धाम व प्रयागराज मंडल, कुणाल कुमार को देवीपाटन, बस्ती, अयोध्या व वाराणसी मंडल और सिद्धार्थ जैन को आजमगढ़, गोरखपुर व मिर्जापुर मंडल का विशेष रोल पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment