प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड या सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) शिक्षक भर्ती की हिंदी विषय के लिए छह दिसंबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी चार दिन बाद बुधवार को जारी हो गई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वस्तुनिष्ठ प्रकारक सामान्य अध्ययन एवं हिंदी विषय से संबंधित प्रश्नपत्र को स्कैन कर प्रश्न एवं उनके उत्तर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं जो 15 दिसम्बर तक उपलब्ध रहेंगे।
परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तरों को हाईलाइट व अंडरलाइन कर दिया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





