प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो चरणों में प्रदेश के विभिन्न मंडलों में होंगी। सचिव भगवती सिंह की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य होगी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाएगी।
पहले चरण में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक होंगी, जबकि 29 और 30 जनवरी को यूपी टीईटी परीक्षा के कारण कोई परीक्षा नहीं होगी। दूसरे चरण की परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक होंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं। प्रयागराज मंडल की परीक्षा दूसरे चरण में होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




