पहाड़ों पर रविवार को पहली बर्फबारी से मैदानों में कंपकंपी छूटने लगी है। जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर भी हिमपात हुआ। इसका असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते मौसम विभाग ने दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट के आसार जताए हैं।
दिल्ली के लोगों को इन दिनों दिन के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। दिल्ली के रिज इलाके में दिन के समय सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। यहां का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली अभी ठंड और कोहरे की चपेट में रहेगी। सोमवार के लिए मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, खराब मौसम से दिल्ली से आने-जाने वाली 110 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
वहीं, कश्मीर में 40 दिन की कड़ी सर्दी ‘चिल्लई कलां’ की शुरुआत हो गई है। हिमाचल, उत्तराखंड में सर्द हवाएं हाड़ कंपा रही हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार तक कोहरे की चादर मुश्किलें बढ़ा रही हैं। पंजाब और हरियाणा में सुबह और शाम के समय अधिकतर इलाके कोहरे की घनी चादर से ढके रहे। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री और गुलमर्ग में -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





