यूपी में शीतलहर-कोहरा जानलेवा, आठ की मौत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

विक्षोभ और पछुआ सर्द हवाओं से रविवार को भी पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी रही। इस बीच शीतलहर-घना कोहरा जानलेवा बनने लगा है। रविवार को शीतलहर से कानपुर में चार, वाराणसी में एक, बांदा में दो की मौत हो गई। लखनऊ में कोहरे से एक की जान चली गई।

आगरा, अलीगढ़, बाराबंकी में कोहरे से सामान्य दृश्यता शून्य रही। प्रदेश में सुलतानपुर सबसे सर्द रहा। यहां न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री पहुंच गया। बाराबंकी 4.8 और अयोध्या और बरेली पांच डिग्री के साथ खूब ठिठुरे। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। रात का तापमान सामान्य से 2 अधिक 10.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर-बस्ती मंडल में रविवार को दिनभर कोहरे के बादल छाए रहे। शीतलहर और गलन से लोग बेहाल रहे। गोरखपुर में अधिकतम पारा सामान्य से 7.4 डिग्री कम 15.6 रहा। कानपुर में रात का पारा 6.4 डिग्री रहा, जो 3.2 डिग्री कम है। बर्फबारी से मैदान में कंपकंपी: पहाड़ों पर रविवार को पहली बर्फबारी से मैदानों में कंपकंपी छूटने लगी है। जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई उत्तराखंड-हिमाचल की चोटियों पर हिमपात हुआ। असर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत पर दिख रहा है। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment