दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, कई शिक्षक- शिक्षिका समय पर नहीं पहुंचे स्कूल
प्रतापगढ़। पीएमश्री संविलियन विद्यालय सराय आना देव में मंगलवार सुबह 8 बजे की गई पड़ताल में प्रधानाध्यापक शाह आलम, सहायक अध्यापक सुधाकर शुक्ला, सहायक अध्यापिका कामता देवी, सहायक अध्यापिका शहीना, सहायक अध्यापिका रुचि यादव, शिक्षा मित्र सुनील कुमार तिवारी, अंजनी शुक्ला एवं एक अन्य सहायक शिक्षिका मौजूद मिले। जबकि विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक, 12 सहायक शिक्षक, चार शिक्षामित्र व एक अनुदेशक की नियुक्ति है। 18 शैक्षणिक स्टाफ में आठ स्टाफ ही मौके पर मौजूद रहा। विद्यालय में 205 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रार्थना सभा में महज 15 बच्चे ही पहुंचे थे। प्रार्थना सभा के बाद प्रधानाध्यापक ने खुद ही
बच्चों सभी को पढ़ाया। वहीं प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खास में सुबह 8:15 बजे शैक्षणिक स्टाफ मौजूद मिला। यहां प्रधानाध्यापिका समेत चार शैक्षणिक स्टाफ मौजूद था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





