देना होगा संपत्ति का ब्योरा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज,   कर्मचारियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का विवरण प्रदेश सरकार को देना होगा। शासन की ओर से मांगे गए विवरण के आधार पर जिले के सभी विभागाध्यक्षों ने अपने मातहत अफसरों व कर्मचारियों को पत्र प्रेषित कर दिया है। सभी को तत्काल विवरण देने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

जिले के अलग-अलग विभागों में लगभग 25 हजार कर्मचारी हैं। पिछले दिनों शासन ने पहले आईएएस अफसरों से विवरण मांगा था। जिसके बाद राजपत्रित अफसरों व कर्मचारियों का विवरण भी मांगा है। इस विवरण में अपनी चल और अचल संपत्ति के साथ यह भी बताना होगा कि उनकी पैतृक संपत्ति कितनी है। प्रदेश सरकार पूरा ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करेगी। मुख्य सचिव की ओर से सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिसके बाद डीएम की ओर से विभागाध्यक्षों को पत्र दिया गया। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी ने बताया कि सभी कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment