यूपी में शीतलहर जारी, गलन बढ़ी: प्रदेश में दिन में सबसे ठंडा जिला रहा शाहजहांपुर, दूसरे पर बरेली – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

पहाड़ों से चल रही उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं रात के तापमान गिराते हुए कड़ाके की सर्दी की दस्तक दे दी। हिमाचल प्रदेश, बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप बढ़ गया। बुधवार की रात बरेली सहित यूपी के अधिकांश केंद्रों पर न्यूनतम तापमान में दो से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। गुरुवार को दिन में प्रदेश में शाहजहांपुर सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं बरेली दूसरा सबसे ठंडा जनपद रहा।

अगले तीन-चार दिनों कोहरा, सर्द हवाएं कड़ाके की सर्दी का शिकंजा और कसने जा रही हैं। 31 दिसंबर तक कुछ हिस्सों में बेहद घने कोहरे का दौर जारी रहेगा। हालांकि तेज हवाओं से कोहरा जल्द छंट सकता है। गुरुवार को घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता कम रही। सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित रहा। वहीं पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी है।

बरेली में सुबह से लेकर शाम तक धूप नहीं निकली और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते गलन और बढ़ गई। इससे दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश में शाहजहांपुर दिन में सबसे ठंडा जिला रहा। वहीं बरेली दूसरा सबसे ठंडा जनपद रहा। लोग दिन में अलाव तापकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है।

आईएमडी के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई।

कश्मीर में पारा शून्य से नीचे: कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बुधवार रात को आसमान साफ रहने के कारण शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment