स्कूल से बिना सूचना गायब रहने वाले पांच अन्य शिक्षक बर्खास्त

primarymaster.in


 बागपत। स्कूलों से पिछले कई साल से बिना सूचना गायब अन्य पांच शिक्षकों को भी बुधवार को बर्खास्त कर दिया है। इनमें छपरौली ब्लॉक की चार और बड़ौत ब्लॉक की एक शिक्षिका को बर्खास्त किया गया है। अनुपस्थित चल रहे परिचालक ने विभाग के नोटिस पर प्रत्यावेदन दिया है। जिस पर विभाग की ओर से सचिव बेसिक शिक्षा सचिव से नियुक्ति के लिए दिशा निर्देश मांगे जाएंगे।

जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात नौ शिक्षक कई साल से अनुपस्थित चल रहे थे। इनमें चार को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया था। इनके अलावा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक टांडा की सहायक अध्यापिका शुभ्रा त्यागी पांच जनवरी 2016, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक लूंब की सहायक अध्यापिका निर्मला देवी 24 नवंबर 2013, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बासौली की सहायक अध्यापिका ऋतु रानी पंवार चार अक्तूबर 2010, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो छपरौली की सहायक अध्यापिका मीनाक्षी आठ मार्च 2017 और उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन का परिचालक पिंकेश कुमार त्यागी 27 अगस्त 2013 से बिना किसी सूचना अनुपस्थित चल रहे हैं। इन शिक्षकों को बुधवार को बर्खास्त कर दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन के परिचालक पिंकेश कुमार त्यागी ने विभाग के नोटिस पर कार्यालय में प्रत्यावेदन दे दिया है। उसने अपने प्रत्यावेदन में पारिवारिक समस्या का हवाला दिया है।

स्कूलों से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे और नोटिस जारी करने के बाद भी जवाब नहीं देने पर मंगलवार को चार और बुधवार को पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। अनुपस्थित चल रहे परिचालक ने प्रत्यावेदन दिया है। – गीता चौधरी, बीएसए

स्कूल से बिना सूचना गायब रहने वाले पांच अन्य शिक्षक बर्खास्त

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment