शिक्षक ने अथक प्रयास कर कम समय में विद्यालय को बनाया निपुण

primarymaster.in


 संसू, जागरण वहराइच : तेजवापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बेहटाभया के प्रधानाध्यापक विजय कुमार उपाध्याय ने विद्यालय को  निपुण बनाने के लिए अथक प्रयास किया। शासन की मंशानुरूप उन्होंने बच्चों का पठन-पाठन कराया। नवंबर 2023 में ही उनका विद्यालय निपुण घोषित हो गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर द्वारा कराए गए आकलन में भी विद्यालय को निपुण की श्रेणी मिली।

प्रधानाध्यापक ने नियमित अभिभावक संपर्क, बुलावा टोली, अभिभावक सम्मेलन, ६ वार्षिकोत्सव, बाल संसद का गठन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई। विद्यालय का परिवेश सुंदर एवं आकर्षक बनाया गया, जिससे विद्यालय में नामांकित बच्चों का ठहराव बढ़ा। इसी के चलते अधिक परिश्रम करके कम समय में विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित किया गया। डीएम और बीएसए की ओर से निपुण होने का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

शिक्षक ने अथक प्रयास कर कम समय में विद्यालय को बनाया निपुण

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment