जनगणना 2027 पहले फेज में पूछे जाएंगे 33 सवाल, देखें LIST – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

केंद्र सरकार ने गुरुवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए 33 सवालों की सूची जारी कर दी है। यह सूची राजपत्र अधिसूचना में प्रकाशित की गई है। भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण ने इसमें घर के फर्श, छत और दीवारों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या, घर का मुखिया पुरुष है या महिला, खाना पकाने का ईंधन, मुख्य अनाज, बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच और वाहनों के स्वामित्व जैसे सवाल शामिल किए हैं।

अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिकारी भारत की जनगणना 2027 के संबंध में आवास गणना और घर-सूचीकरण के दौरान इन सभी सवालों को पूछ सकते हैं। सवालों की शुरुआत भवन संख्या, मकान के फर्श, दीवारों और छत की मुख्य निर्माण सामग्री से होगी। उसके बाद मकान के उपयोग, स्थिति और उसमें रहने वाले लोगों की संख्या के बारे में पूछा जाएगा।

जनगणना अधिकारी परिवार के मुखिया के नाम, लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य वर्ग से संबंध, और मकान के स्वामित्व जैसी जानकारी भी एकत्र करेंगे। जनगणना 2027 का पहला चरण (घरों की सूची तैयार करने का अभियान) 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश द्वारा तय की गई 30 दिनों की अवधि में होगा।

पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 सवालों की सूची इस प्रकार है…

  • मकान नंबर (नगरपालिका/स्थानीय निकाय या जनगणना संख्या)
  • घर के फर्श का मुख्य निर्माण पदार्थ
  • घर की दीवारों में इस्तेमाल सामग्री
  • छत किस सामग्री से बनी है
  • घर का उपयोग किस लिए होता है
  • मकान की स्थिति (अच्छी/खराब आदि)
  • परिवार संख्या
  • घर में रहने वाले कुल लोगों की संख्या
  • परिवार के मुखिया का नाम
  • परिवार के मुखिया का लिंग
  • क्या मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य वर्ग से है
  • मकान का स्वामित्व (खुद का/किराए का)
  • घर में रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
  • घर में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या
  • पीने के पानी का मुख्य स्रोत
  • क्या पीने का पानी घर में उपलब्ध है
  • रोशनी का मुख्य स्रोत
  • शौचालय की सुविधा है या नहीं
  • शौचालय का प्रकार
  • गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था
  • स्नानघर की सुविधा
  • रसोई और LPG/PNG कनेक्शन की उपलब्धता
  • खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला ईंधन
  • रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
  • टेलीविजन है या नहीं
  • इंटरनेट की सुविधा
  • लैपटॉप या कंप्यूटर
  • मोबाइल/टेलीफोन/स्मार्टफोन
  • साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल
  • कार/जीप/वैन
  • घर में खाया जाने वाला मुख्य अनाज
  • मोबाइल नंबर (केवल जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए)

गौरतलब है कि जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इसमें मकानों के बजाय व्यक्तियों की जनसंख्या गणना होगी। दूसरे चरण की प्रश्नावली बाद में जारी की जाएगी।



Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment