पूर्व शिक्षा महानिदेशक अनामिक सिंह ने VRS लिया*l – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने यूपी कॉडर की 2004 बैच की आईएएस अधिकारी अनामिका सिंह के वीआरएस के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। डीओपीटी की अनुमति के बाद नियुक्ति विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया , जिसे 31 जनवरी से प्रभावी माना जाएगा। बताया जाता है कि उनके पति गुरुग्राम में डॉक्टर हैं और मां नियोजन विभाग में अधिकारी थीं।

अनामिका सिंह वर्तमान में खाद्य आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उनकी सेवाएं 2038 तक हैं। सितंबर में उन्हें बरेली का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उनका तबादला निरस्त कर खाद्य आयुक्त बना दिया गया। उन्होंने केंद्र में जाने के लिए राज्य सरकार से एनओसी मांगी थी। बताया जाता है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की अनुमति न मिलने से वे नाराज थीं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment