बजट में 1.26 लाख शिक्षकों को भरने की घोषणा करने का उठाया मुद्दा, सीएम योगी को लिखा पत्र – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

प्रयागराज। रोजगार अधिकार अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश सचान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर 11 फरवरी को पेश होने वाले बजट में 1.26 लाख बेसिक शिक्षकों को भरने की घोषणा करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि विगत आठ वर्षों से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए चयन प्रक्रिया ठप है। बच्चों के नामांकन में आई गिरावट की एक प्रमुख वजह शिक्षकों की कमी है। आठ वर्षों में बेसिक स्कूलों में सृजित पदों की संख्या 759958 से घटकर 579754 हो गई, वहीं कार्यरत शिक्षकों की संख्या भी 535501 से घटकर 453594 रह गई। बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा विधानसभा में स्वीकार किया गया है कि आरटीई एक्ट 2009 के तय मानक के अनुसार भी नियमित शिक्षकों की संख्या कम है। सचान ने बताया कि विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पदों को भरने के लिए नौ फरवरी को बजट सत्र के पहले दिन 11 बजे से एक्स कैंपेन चलाया जाएगा

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment