कानपुर में टीचरों ने 10 छात्र-छात्राओं को बेल्ट-डंडे से पीटा:लड़की का हाथ फटा, 4 शिक्षक अरेस्ट; इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बवाल हो गया। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया। खून निकलते देख साथी भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया।

कॉलेज का गेट बंद कर छात्र वी वांट जस्टिस जैसे नारे लगाने लगे। कॉलेज में तोड़फोड़ भी की गई। घायल छात्र-छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हंगामा बढ़ने पर पुलिस और पीएसी बुलानी पड़ी। पुलिस ने छात्रों को समझाकर उनका आंदोलन खत्म कराया है। एक छात्र के पिता की शिकायत पर 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉलेज प्रबंधन ने 2 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने चार टीचरों को अरेस्ट किया है।

कॉलेज मैनेजमेंट ने मानी छात्रों की मांगें

●लेट फीस चार्ज न लिया जाए।

●90 प्रतिशत अटेंट्स क़ो 75 प्रतिशत किया जाए।

●हंगामा और विरोध करने वाले किसी भी छात्र पर एक्शन न लिया जाए।

●कम अटेंड्स पर फाइन खत्म हो।

●सुबह 9 बजे के बाद गेट बंद न हो, आधे घंटे तक की छूट दी जाए।

मैनेजमेंट ने कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद कर दिया है। अब सोमवार को कॉलेज खुलेगा। छात्रों का कहना है कि अगर सोमवार को किसी भी छात्र पर कोई कार्रवाई हुई तो हम लोग फिर से आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…

मंधाना में जीटी रोड पर महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां प्रोफेशनल्स कोर्सेस की पढ़ाई होती है। कॉलेज में क्लासेज सुबह 9 बजे से शुरू होती है। बीबीए, बीसीए और बीटेक के कई छात्र बुधवार सुबह 9 बजे के बाद कॉलेज पहुंचे।आरोप है कि देर से पहुंचने वाले छात्रों को कॉलेज में टीचरों ने पीटा। टीचरों ने कॉलेज का गेट बंद करा दिया था। इसके बाद डंटों और बेल्ट से पीटा। पिटाई से छात्र अभिषेक, चित्रांश, कृष्णा, अग्रिम द्विवेदी, अक्षांश, अस्मित सोनकर के अलावा छात्राएं मुस्कान, अंजली, अंशिका, अनन्या भी घायल हो गईं।डंडे की पिटाई से मुस्कान का हाथ फट गया। हाथ में गंभीर चोट लगने पर इन चारों छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात जब कॉलेज के अंदर छात्रों को मिली तो वे भड़क उठे।

छात्रों का कहना है कि सुबह शहर में घना कोहरा था। सड़क पर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। कॉलेज पहुंचने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। कुछ छात्र कोहरे की वजह कर देर से पहुंचे थे।

कॉलेज का गेट बंदकर बाहर रोका देरी से पहुंचे छात्रों की पिटाई के बाद शिक्षकों ने दूसरे गेट को बंद कर दिया। इससे जो छात्र और बाद में आए वह बाहर ही रुक गए। उन्होंने एंट्री देने के लिए कहा तो मना कर दिया गया। इससे वहां टीचर और छात्राें के बीच बहस हो गई।

आरोप है कि गुस्साए कुछ टीचर अंदर से डंडा लेकर पहुंचे और गेट पर खड़े छात्रों को पीटने लगे। इसकी जानकारी कॉलेज के अंदर क्लास में मौजूद दूसरे छात्रों तक पहुंची तो वह भड़क गए। क्लास से बाहर आकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विरोध और हंगामा बढ़ने लगा।

छात्रों का हंगामा बढ़ते देख बिठूर थाने को जानकारी दी गई। पुलिस से छात्रों ने बताया कि देर से पहुंचने पर उन्हें गेट पर रोका गया और फिर लात-घूसों से पीटा। जब उन्होंने पिटाई का विरोध किया, तो टीचर ने डंडे से मारना शुरू कर दिया।

छात्र बोले- महज 10 मिनट लेट कॉलेज पहुंचे थे कॉलेज में कारीब 7 घंटे बवाल चलता रहा। डीसीपी, एडसीपी और एसीपी भी मौके पर डटे रहे। छात्रों का आरोप है कि वह आज 10 मिनट लेट आए थे। इस पर टीचर अनिल पाठक सहित अन्य टीचरों ने गाली देते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

आरोप है कि टीचर लेट आने पर छात्रों से 300 रूपए लेट चार्ज लेते हैं। कॉलेज में अवैध रूप से वसूली होती है। लेट फीस न देने पर कॉलेज से बाहर निकाल देते हैं। छात्रों ने कहा कि अगर आरोपी टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क पर भी उतरेंगेछात्र के पिता बोले- बीमार बेटे को पीटा गया एसीपी कल्याणपुर के पास एक दर्जन से अधिक शिकायत दी गई हैं। पीड़ित छात्र अक्षांश अवस्थी के पिता धर्मेंद्र अवस्थी ने बिठूर में मुकदमा दर्ज कराया है। उनका कहना है कि मेरा बेटा अक्षांश अवस्थी महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मैंने बेटे को 9:00 बजे गेट पर छोड़ा था। मेरा बेटा शुक्रवार से बीमार है।टीचर अनिल पाठक, सुभाष मौर्य और पंकज ने गेट बंदकर मेरे बेटे और अन्य छात्रों को डंडे और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने टीचर अनिल पाठक, सुभाष मौर्य और पंकज केस दर्ज कर लिया है।बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया- छात्रों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिटाई से नाराज होकर छात्र हंगामा कर रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment