UP Budget 2026 Live: 9.12 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत, इन पर विशेष फोकस, देखें live अपडेट इसी लिंक पर
12:00 PM, 11-Feb-2026
नोएडा एयरपोर्ट पर पांच रनवे बनेंगे
नोएडा एयरपोर्ट पर पांच रनवे बनाए जाएंगे।
11:57 AM, 11-Feb-2026
400 करोड़ से छात्राओं को स्कूटी दी जाएंगी
माध्यमिक शिक्षा के लिए 22167 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। उच्च शिक्षा के लिए 6195 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। छात्राओं को 400 करोड़ से स्कूटी दी जाएंगी।
11:54 AM, 11-Feb-2026
25 करोड़ से बनेंगे नवीन गोदाम
रासायनिक उर्वरकों के भंडारण के लिए 150 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। नवीन गोदामों के लिए 25 करोड़ की योजना प्रस्तावित की जा रही है।
11:52 AM, 11-Feb-2026
यूपी में 7497 गोशालाएं संचालित
बेसराहा पशुओं के सरंक्षण के लिए 7497 गोशालाएं चल रही हैं। इनमें 12 लाख 38 हजार से अधिक गोवंश संरक्षित हैं।
11:51 AM, 11-Feb-2026
44 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया गया
यूपी में करीब 29 लाख हेक्टेयर पर गन्ना उत्पादन किया गया। 44 चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया गया।
11:49 AM, 11-Feb-2026
किसान एग्री हब बन रहा
लखनऊ के गोमतीनगर में किसान एग्री हब का निर्माण चल रहा है। कृषकों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के कार्यक्रम चल रहे।
11:47 AM, 11-Feb-2026
महिलाओं के लिए अलग प्रशिक्षण केंद्र बनेंगे
पीपीपी मोड में कौशल संवर्द्धन और जॉब प्लेसमेंट केंद्र विभिन्न जनपदों में स्थापित किए जाएंगे। इस व्यवस्था से कार्यबल में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए महिलाओं के लिए अलग केंद्रों की स्थापना की जाएगी।
11:46 AM, 11-Feb-2026
कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी
पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं के कौशल संवर्द्धन की व्यवस्था की जानी होगी। हमारे कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इस अभियान में निजी क्षेत्र की सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी होगी।
11:44 AM, 11-Feb-2026
युवाओं प्रशिक्षित किया जाएगा
ऐसे व्यक्ति जिनके पास किसी भी व्यवसाय में हस्तकौशल या निपुणता प्राप्त है, कभी भी बेरोजगार नहीं रह सकते। इसलिए युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगारपरक प्रशिक्षण और कौशल संवर्धन को प्राथमिकता के आधार पर मिशन मोड में संचालित किया जाना आवश्यक है।
11:42 AM, 11-Feb-2026
युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना आवश्यक
एक तरफ जहां अर्थव्यवस्था में पूंजी निवेश और अवस्थापना विकास का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं प्रदेश की युवा जनशक्ति को रोजगार के अवसर प्रदान करने, उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना आवश्यक
एक तरफ जहां अर्थव्यवस्था में पूंजी निवेश और अवस्थापना विकास का महत्वपूर्ण योगदान है। वहीं प्रदेश की युवा जनशक्ति को रोजगार के अवसर प्रदान करने, उन्हें रोजगार के लिए सक्षम बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
11:42 AM, 11-Feb-2026
डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य होगा
प्रदेश में डिजिटल इन्टरप्रन्योरशिप योजना पर कार्य किया जाएगा।
11:41 AM, 11-Feb-2026
उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अगले चरण के रूप में जनविश्वास सिद्धांत के आधार पर उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन, लाइसेसिंग आदि कार्यवाहियों को और अधिक सहज एवं सुगम बनाया जाएगा।
11:40 AM, 11-Feb-2026
एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना होगी
विश्व बैंक सहायतित यूपी एग्रीज परियोजना के अन्तर्गत एग्री-एक्सपोर्ट हब की स्थापना कराई जाएगी।
11:34 AM, 11-Feb-2026
प्रदेश में कुल 113 नगरीय निकाय गठित
नगर विकास के तहत 26,514 करोड़ का प्रस्ताव है। प्रदेश में कुल 113 नगरीय निकाय गठित किए गए।
11:33 AM, 11-Feb-2026
सीवरेज की 74 परियोजनाएं स्वीकृत
गंगा सफाई के लिए सीवरेज की 74 परियोजनाएं स्वीकृत हुई। इनमें 41 परियोजनां पूरी होकर काम कर रहीं।
11:31 AM, 11-Feb-2026
एक्सप्रेसवे और मार्गों के चौड़ीकरण का भी ध्यान
एक्सप्रेसवे बनाने, फ्लाईओवर आदि के लिए 1500 करोड़ और मार्गों के मरम्मतीकरण व चौड़ीकरण के लिए 1 हजार करोड़ प्रस्तावित हैं।
11:30 AM, 11-Feb-2026
वित्त मंत्री ने सरकार की बड़ाई में पढ़ी शायरी
सितारा बनकर आसमां में वही चमकते हैं…. वित्त मंत्री ने सरकार की बड़ाई में शायरी पढ़ी। इस पर सदस्यों ने ताली बजातर स्वागत किया।
11:29 AM, 11-Feb-2026
योगी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ- सुरेश खन्ना
वित्त मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ।
11:28 AM, 11-Feb-2026
2815 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित
हमारी सरकार द्वारा हरित और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के विकास पर कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 2815 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
11:28 AM, 11-Feb-2026
विद्युत उत्पादन क्षमता में हुई बढ़ोतरी
वर्ष 2016-2017 की 5,878 मेगावॉट ताप विद्युत उत्पादन क्षमता के सापेक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-2026 (माह दिसम्बर, 2025 तक) में 55.16 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए 9120 मेगावॉट ताप विद्युत उत्पादन क्षमता प्राप्त की गई।
11:27 AM, 11-Feb-2026
फसल सघनता में हुई बढ़ोतरी
फसल सघनता जो 2016-2017 में 162.7 प्रतिशत थी, वर्ष 2024-2025 में 193.7 प्रतिशत हो चुकी है।
11:27 AM, 11-Feb-2026
सिंचित क्षेत्र में हुई बढ़ोतरी
वर्ष 2016-2017 में सिंचित क्षेत्र 2.16 करोड़ हेक्टेयर के मुकाबले प्रदेश में वर्ष 2024-2025 में 60 लाख हेक्टेयर अधिक अर्थात 2.76 लाख हेक्टेयर हो चुका है।
11:26 AM, 11-Feb-2026
कृषि उत्पादन में यूपी अग्रणी
प्रदेश, कृषि उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। गेहूं, धान, गन्ना, आलू, केला, आम, अमरूद, आंवला और मेंथा उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का योगदान सर्वाधिक है।
11:26 AM, 11-Feb-2026
लैंड-लॉक्ड प्रदेशों में यूपी प्रथम
सरकार की अवस्थापना-प्रधान विकास के प्रति प्रतिबद्धता का यह प्रमाण है कि राज्य ने नीति आयोग द्वारा माह जनवरी, 2026 में जारी एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स,2024 में देश में लैंड-लॉक्ड प्रदेशों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
11:25 AM, 11-Feb-2026
प्रति व्यक्ति आय 1.20 लाख रुपये होने का अनुमान
वर्ष 2025-2026 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये होने का अनुमान है। प्रदेश में हम लगभग 06 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफल हुए हैं। बेरोजगारी की दर 2.24 प्रतिशत रह गई है।
11:24 AM, 11-Feb-2026
जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकलित हुई
वर्ष 2024-2025 (त्वरित अनुमान) में प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकलित हुई है, जो गत वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि परिलक्षित करता है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रूपये आकलित हुई है, जो वर्ष 2016-2017 में प्रति व्यक्ति आय 54,564 रुपये के दोगुने से अधिक है।
11:22 AM, 11-Feb-2026
योगी सरकार में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ -वित्त मंत्री
हमारी सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है, चाहे कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण हो, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार हो, औद्योगिक निवेश हो, रोजगार सृजन हो, महिलाओं का सशक्तीकरण हो, युवाओं का कौशल संवर्धन हो, किसानों की खुशहाली हो, गरीबी उन्मूलन हो।
11:20 AM, 11-Feb-2026
चिकित्सा शिक्षा के लिए 14297 करोड़ प्रस्तावित
मिशन शक्ति के तहत वाहनों की खरीद के लिए 25 करोड़, चिकित्सा शिक्षा के लिए 14297 करोड़ प्रस्तावित हैं। 14 नए मेडिकल कालेजों के निर्माण के लिए 1023 करोड़ प्रस्तावित हैं।
11:19 AM, 11-Feb-2026
कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई
कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ हुई है। पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। महिला अपराधों पर काफी कमी आई है।
11:18 AM, 11-Feb-2026
कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि कृषि उत्पादन में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण पर हमारा लक्ष्य है। यूपी में एग्री एक्सपोर्ट हब बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग लाखों किसानों को फायदा पहुंचा गया। हमारी सरकार ने रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया है।
Load More
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





