बीएलओ ऐप का बेहतर प्रयोग करने BLO को मिला 10 हजार का इनाम – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 के लिए पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण मे बीएलओ ऐप का बेहतर प्रयोग करने में बरहरा के ओमप्रकाश को प्रथम स्थान मिला है। कुल मिलाकर आठ बीएलओ को प्रोत्साहन राशि के रूप में पुरस्कार मिलेगा।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि बीएलओ ऐप पर 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की इंट्री किए जाने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के आठ बीएलओ को प्रोत्साहित करने का फैसला किया

इसमें ओमप्रकाश प्रथम रहे उन्हें 10 हजार रुपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी। मुंडेरा के रमाशंकर अनुरागी को दूसरा स्थान मिला है,

●राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ बीएलओ का किया चयन

इन्हें आठ हजार रुपये और तीसरी श्रेणी मे महेरा के सुनील कुमार रहे, उन्हें छह हजार रुपये मिलेंगे।इसी तरह सांत्वना पुरस्कार की श्रेणी मे इंगोहटा के रमेश कुमार, मुटनी के बृजराज, ममना के तेजप्रताप, सरसई के राहुल कुमार और खंडेह के राजू प्रसाद को तीन- तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि एक दिन पहले आदेश आया था और बृहस्पतिवार को 39,000 रुपये भी आ गए हैं। चयनित बीएलओ बैंक खाते मे धनराशि भेजी जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment