विद्यालय में बच्चों से धुलवाए जा रहे वाहन – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

अयोध्या। शिक्षा क्षेत्र मवई स्थित कंपोजिट विद्यालय रेछघाट एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विद्यालय परिसर के भीतर कुछ बच्चे कार और बाइक धोते नजर आ रहे हैं।

आरोप है कि सहायक अध्यापक उपेंद्र सिंह द्वारा बच्चों से निजी वाहन धुलवाया गया। हालांकि ‘हिंदुस्तान’ वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। विद्यालय के सहायक अध्यापक

आशीष पांडेय ने बीईओ को पत्र भेजकर प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह पर लापरवाही और धमकी देने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यार्थियों से निजी कार्य कराना शिक्षा विभाग के नियमों के विरुद्ध है। निर्देशों के अनुसार छात्रों से शैक्षणिक गतिविधियों के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं लिया जा सकता। आशीष पांडेय से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो सकी। प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह ने

आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विद्यालय में किसी शिक्षक द्वारा बच्चों से ऐसा कार्य नहीं कराया जा सकता। उनका कहना है कि एक शिक्षक ने बच्चों से अपनी बाइक व अध्यापक उपेंद्र की कार पर पानी डलवाया और वीडियो बनाकर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश की। वहीं मवई खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment