प्रयागराजः पीएम श्री विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। इन विद्यालयों में प्रत्येक में दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इस हेतु शासन स्तर से बजट जारी किया जा चुका है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक द्वारा जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रांतीय रक्षक दल और अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निर्देश पहले ही दिया गया था। इसके लिए प्रतिमाह 12000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
कुछ जनपदों ने पत्र लिखकर सूचित किया था कि प्रांतीय रक्षक दल के सुरक्षा कर्मियों का न्यूनतम मानदेय निर्धारित दरों से अधिक होने के कारण कार्य में कठिनाई आ रही है। इस संदर्भ में निर्देश
दिया गया है कि प्रांतीय रक्षा दल के माध्यम से संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रति विद्यालय दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाए।
प्रत्येक विद्यालय में शिफ्टवार दो गार्ड तैनात किए जाएंगे, जो चोरी रोकने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। सुरक्षा कर्मी स्कूल परिसर, लैब, स्मार्ट क्लास और अन्य उपकरणों की सुरक्षा के साथ-साथ परिसर में आने-जाने वाले लोगों का विवरण भी रखेंगे।
डीएम की अध्यक्षता वाली समिति इस प्रक्रिया में सहायता
करेगी। बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, जनपद के 43 विद्यालय इस योजना में शामिल किए गए हैं।
कौशांबी में 15, प्रतापगढ़ में 25, आगरा में 27, अलीगढ़ में 22, अंबेडकर नगर में 20, अमेठी में 19, अमरोहा और औरैया में 14, अयोध्या में 15, आजमगढ़ में 44, बागपत में 12, बहराइच और बलिया में 26, बलरामपुर में 17, बांदा में 16, बाराबंकी में 18, बरेली में 27, बस्ती में 22, भदोही में 11, बिजनौर में 19, बदायूं में 30, बुलंदशहर में 38, लखनऊ में 16, और मेरठ में 25 स्कूल इस योजना का हिस्सा बन रहे हैं। प्रदेशभर के 1565 स्कूलों में कुल 3130 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जिसके लिए हर माह 469.5000 लाख रुपये खर्च होंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






