जुर्माने के साथ भर पाएंगे आईटीआर
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। अब एक अगस्त से रिटर्न भरने पर जुर्माना लगेगा। अगर आपकी सालाना आय 5 लाख रुपये से ज्यादा तो 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। अगर इससे कम है तो एक हजार रुपये का दंड लगेगा।
जूते-चप्पल हो सकते हैं महंगे
नए नियम के तहत अब भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्रमाणित फुटवियर की ही बिक्री होगी। इससे ग्राहक को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। बीआईएस प्रमाणपत्र लेने के लिए निर्माताओं को कई गुणवत्ता मानकों का पालन करना होगा और इससे उनकी लागत बढ़ेगी।
फास्टैग
फास्टैग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों के पास 3-5 साल पहले जारी किए गए सभी फास्टैग के लिए केवाईसी प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए 31 अक्तूबर तक का समय होगा। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ने टोल भुगतान को सरल बनाने के लिए इसे लागू किया गया है।
एचडीएफसी बैंक के क्रेडिटकार्ड पर ज्यादा शुल्क
एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव कर रहा है। अगर आप पेटीएम, मोबिक्विक, फ्रीचार्ज जैसे थर्ड पार्टी एप के जरिये किराया देते हैं तो एक फीसदी शुल्क लिया जाएगा। अधिकतम 3,000 रुपये होगा। शिक्षा के लेनदेन पर भी एक फीसदी चार्ज लगेगा। इसी तरह अगर महीने में 15,000 रुपये से ज्यादा का ईंधन भरते हैं तो भी एक फीसदी चार्ज देना होगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



