मार्च का वेतन अप्रैल में जारी करने के आदेश
लखनऊ। राज्य कर्मचारियों को मार्च का वेतन अप्रैल में जारी किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी विभागों को वित्तीय स्वीकृतियां जारी किए जाने के आदेश 27 मार्च को ही दिए जा चुके हैं। लिहाजा बजट आवंटन की प्रत्याशा में राज्य कर्मियों, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थानों व चिकित्सा विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षण व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के मार्च के वेतन का भुगतान अप्रैल में सुनिश्चित किया जाए। वित्त विभाग के अधिकारी के मुताबिक हर साल बजट के कारण वेतन मिलने में देरी होती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA