सरकार ने गुरुवार को फिर कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार किसी भी दशा में नहीं बख्शेगी। विधान परिषद में सपा की ओर से पेपर लीक मामलों में लाये गये स्थगनादेश के प्रस्ताव के जवाब में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सदन में यह बात कही।
इससे पहले विधान परिषद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पर्चा लीक करवाने के आरोप लगाए। सपा सदस्यों ने कहा कि पेपर लीक के गोरखखंधे को भाजपा का संरक्षण है। जवाब में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा का इतिहास सबको पता है। सपा सदस्य मान सिंह ने कहा कि भाजपा पेपर लीक करवा रही है ताकि रोजगार न देना पड़े। इसके बाद सपा के आशुतोष सिन्हा ने कहा कि इस सरकार में 65 परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं। पेपर लीक में यूपी पहले नंबर पर है। वहीं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, भर्ती परीक्षाएं एक बिजनेस बन गई हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा सदस्यों से कहा कि आप की ही सरकार थी, जब छात्रों ने यूपीपीएससी का नाम एक जाति के नाम पर लिख दिया था।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA



