पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज शिक्षक साथी ने ही भेष बदल कर चलाई थी ARP शिक्षक पर गोली

primarymaster.in


 पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज शिक्षक साथी ने ही भेष बदल कर चलाई थी ARP शिक्षक पर गोली

फर्रुखाबाद, कमालगंज।

एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस ने महज 48 घंटे में दिनदहाड़े गोलीकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला निकला है, और पुलिस अधीक्षक खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे थे।

कमालगंज बीआरसी पर बीते बुधवार दोपहर को हत्या के प्रयास में चलाई गई गोली के आरोप में

पुलिस ने उसके साथी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि साथी शिक्षक विश्राम सिंह उसकी शिक्षिका पत्नी से अवैध संबंध रखता था, जिससे पति-पत्नी के बीच बीते लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। विश्राम सिंह बीआरसी पर बैठकर उस पर

ताना कसते थे, जिससे वह लंबे समय से नाराज चल रहा था।

आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए मीटिंग खत्म होने के बाद टॉयलेट में जाकर भेष बदला और घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने अपना फोन बीआरसी के एक कार्यालय में रख

दिया था ताकि उसकी लोकेशन वहीं मिले। घटना के बाद पुलिस ने जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप चेक किया, तो पता चला कि वीरेंद्र सिंह द्वारा 30 जुलाई को होने वाली बैठक का समय 31 जुलाई कराया गया था। इससे पुलिस को वीरेंद्र सिंह पर शक हो गया और पुलिस ने नाम दर्ज मुकदमा पंजीकृत किया। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद थाना

अध्यक्ष राजेश राय, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल और सर्विलांस प्रभारी की टीम मामले के खुलासे में जुट गई। पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में महज 48 घंटे में पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि दोनों शिक्षक सजातीय हैं।

खुलासा : पत्नी के प्रेम प्रसंग से नाराज शिक्षक साथी ने ही भेष बदल कर चलाई थी ARP शिक्षक पर गोली

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment