पटना, मुख्य संवाददाता। मेधावी छात्र- छात्राओं को डाक विभाग छात्रवृत्ति देगा। इसका फायदा कक्षा छह से नौ तक के बच्चे उठा सकते हैं। डाक विभाग की परीक्षा में पास करने वाले छात्रों को एक साल तक पांच सौ रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेगा।
इसमें सरकारी के साथ निजी स्कूल के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। बता दें कि डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है। इसके तहत कक्षा छह से नौवीं तक के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि नौ सितंबर है। 30 सितंबर को परीक्षा होगी। 50 अंकों की होगी परीक्षाः
बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा 50
09 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी
■ सरकारी के साथ निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हो सकेंगे ■ 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी परीक्षा
अंकों की होगी। इसमें डाक विभाग व डाक टिकट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा करंट अफेयर, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल और संस्कृति से पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी अपने नजदीकी जिले के प्रधान डाकघर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




