सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के सकड़ा- पहाड़पुर पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर खास टोला में पदस्थापित शिक्षक देव कृष्ण कुमार दूसरे के बदले दरभंगा में बीपीएससी की परीक्षा देने के दौरान गिरफ्तार हो गया है। शिक्षक के स्कूल से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर गुरूवार को एचएम ने विभाग को इस आशय की जानकारी दी है।
उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़पुर के एचएम विरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि 17 जुलाई को शिक्षक देव कृष्ण कुमार ने तीन दिनों का सीएल लेकर अवकाश पर गया था, इसके बाद 1 अगस्त गुरुवार तक वह विद्यालय नहीं पहुंचे हैं इसलिए उन्होंने उपरोक्त शिक्षक के संबंध में बीईओ कार्यालय को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है कि देव कृष्ण कुमार बिना सूचना अनुपस्थित है। जानकारी के अनुसार शिक्षक देव कृष्ण कुमार बीते 19 जुलाई को दरभंगा के एमएलएसएम कालेज में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में राकेश रंजन नाम के अभ्यर्थी के बदले परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शिक्षक मुल रूप
से सौर बाजार थाना क्षेत्र के
■ सीएल लेकर गया था दूसरे के स्थान पर बीपीएससी की परीक्षा देने दरभंगा
सहुरिया पश्चिमी का रहने वाला है। उसकी मां पुष्पा देवी पति विष्णुदेव यादव पंचायत की मुखिया हैं। शिक्षक देव कृष्ण यादव के विरूद्ध ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाना में केन्द्राधीक्षक ने केस दर्ज कराया है। पूछताछ में गिरफ्तार फर्जी अभ्यर्थी देव कृष्ण यादव ने पुलिस को बताया था कि उनके पास दो आधार कार्ड है जिसमें एक उसके पास है और दूसरा मोबाइल में है और दो सर्टिफिकेट की भी बात कबूल की।
वहीं राकेश रंजन के नाम से परीक्षा दे रहे देव कृष्ण यादव का फिंगर प्रिंट सत्यापन नहीं होने पर गहराई से जांच की गयी तो उसके फर्जी होने का प्रमाण मिल गया। जिसके बाद उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। सिमरी बख्तियारपुर बीईओ रंजन कुमार शर्मा ने बताया की मध्य विद्यालय पहाड़पुर के एचएम द्वारा जानकारी दिया है शिक्षक देव कृष्ण 21 जुलाई से बिना सूचना के अनुपस्थित है। उनका 21 जुलाई से वेतन बंद कर दिया गया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






