परिषदीय विद्यालयों के एक किमी की परिधि में न खोले जाएं प्राइवेट स्कूल, महानिदेशक से मांग

primarymaster.in


 लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को शिक्षकों व बच्चों की समस्याओं को लेकर महानिदेशक स्कृत शिक्षा कंचन वर्मा से मिला इसमें उन्होंने प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के एक किलोमीटर की परिधि के अंदर प्राइवेट स्कूल खोलने की अनुमति न दिया जाने की मांग की। साथ ही विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने का भी मुद्दा उठाया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि परिषद विद्यालयों में कई साल से बच्चे टाट-प‌ट्टी पर बैठकर पढ़ाई कर रहे है। इसको देखते हुए टेबल-मेज को व्यवस्था की जाए। जिन विद्यालयों में बिजली, पंखे और बाउंड्रीवाल नहीं है, यहां इसकी व्यवस्था की जाए. इसको भी विद्यालयों मे कायाकल्प के तहत हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता का सत्यापन कराया जाए।

संदीप दत ने मिड-डे-मील वितरण के लिए नए बर्तन को व्यवस्था करने की मंद को। उन्होंने शिक्षकों का समायोजन 31 जुलाई तक की छात्र संख्या के आधार पर करने की भी मांग उठाई। साथ ही शिक्षकों के जिले के अंदर व जिले के बाहर पास्परिक तबादला प्रक्रिया शुरू करने का भी मुद्दा उठाया। महानिदेशक स्कूल ने कहा कि यह इन मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करेगी। कुछ पर पहले से ही काम चल रहा है। इस दौरान रस्मिकांत द्विवेदी, इरशाद अली आदि उपस्थित थे।

परिषदीय विद्यालयों के एक किमी की परिधि में न खोले जाएं प्राइवेट स्कूल, महानिदेशक से मांग

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment