नई दिल्ली/मुंबई, वि.सं/एजेंसी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को आम लोगों को राहत देते हुए इस साल चौथी बार प्रमुख ब्याज दर (रेपो रेट) में कमी की। केंद्रीय बैंक ने रेपो दर 0.25 फीसदी घटाकर 5.25% कर दी। इससे आवास और वाहन ऋण समेत अन्य कर्ज लेना सस्ता हो जाएगा। मासिक किस्त भी कम हो सकती है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा XXने तीन दिन तक चली मौद्रिक समीक्षा समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खुदरा महंगाई साल 2012 के बाद के निचले स्तर पर है। वहीं, जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में आठ प्रतिशत रही है। इसके चलते कमी की गई। बता दें कि वर्ष 2025 में रेपो दर में अब तक कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की जा चुकी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने दरें घटाईं: आरबीआई की कटौती के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्याज दरें कम कर दी हैं। केंद्रीय बैंक के अनुसार, रेपो आधारित उधारी दर में 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की गई है। इससे ग्राहकों को मासिक किस्त में राहत मिलेगी। नई दरें छह दिसंबर से लागू होंगी।
कब, कितनी कटौती हुई
फरवरी 2025 0.25%
अप्रैल 2025 0.25%
जून 2025 0.50%
दिसंबर 2025 0.25%
फैसलों का असर
1. आवास, वाहन ऋण सस्ते होंगे
2. नया ऋण कम ब्याज पर मिलेगा
3. छोटे-मझोल उद्योगों और खुदरा क्षेत्र को ज्यादा कर्ज मिलेगा
4. बाजार में तेजी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार बढ़ेंगे
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





