मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर बनाने के लिए नियमावली संबंधी प्रस्ताव पास होने की संभावना है।
आवासीय व कृषि भूमि की तरह ही व्यावसायिक व औद्योगिक भूमि की भी परिवार के सदस्यों के लिए गिफ्ट डीड पांच हजार रुपये में किए जाने की सुविधा संबंधी प्रस्ताव भी आ सकता है।
इसके अलावा पीलीभीत में बस अड्डा बनाए जाने का प्रस्ताव भी शामिल होगा।
दिल्ली में पीएम मोदी व गृहमंत्री सहित कई नेताओं से मिले सीएम योगी
इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा आज पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना रहा। सीएम योगी ने सोमवार को सबसे पहले पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन व गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इन मुलाकातों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो चली हैं। बीते दिनों सीएम योगी के आवास पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले पर लंबी बैठक हुई थी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






