बरियारपुर/देवरिया। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के मेहरौना में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में सोमवार सुबह फूड प्वाइजनिंग के चलते 90 छात्रों की तबीयत खराब हो गई। नाश्ते के बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर आने और बुखार की शिकायत के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में कुल 326 छात्र नामांकित हैं। यहां कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई होती है। रविवार की रात कुल 272 छात्रों ने भोजन किया था। सोमवार सुबह नाश्ते के बाद कई बच्चे उल्टी-दस्त करने लगे। कुछ ने बुखार, चक्कर आने और पेट दर्द की शिकायत की। एक साथ दर्जनों बच्चों की तबीयत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य सूर्यकांत राय ने इसकी जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर को दी। उन्होंने सीएमओ को अवगत कराया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpeg)

